Baran: आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, खेत से लौट रहा था घर
Rajasthan News: हादसे में अर्जुन पुत्र जगन्नाथ लोधा लाम्बाखेडा (12) की मृत्यु हो गई। साथ ही दिलकुश पुत्र श्रीलाल लोधा (14) लाम्बाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Child Dies Due To Lightning Strike: छीपाबड़ौद के बांध की पाळ पर शुक्रवार शाम को खेत से घर लौट रहे दो मासूमों पर बिजली गिर गई। हादसे में अर्जुन पुत्र जगन्नाथ लोधा लाम्बाखेडा (12) की मृत्यु हो गई। साथ ही दिलकुश पुत्र श्रीलाल लोधा (14) लाम्बाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बारां रेफर किया गया है।
सूचना प्राप्त होने पर तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, नायब त्रिलोक चंद एएसआई मोहम्मद इस्लाम खान, डीओ सुरेश मेव, पंचायत समिति सदस्य बनवारीलाल मौके पर पहुंचे। बालक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। बांध के अधिकारियों ने कर्मचारियों से बांध स्थल का निरीक्षण करवाया है। इसमें पता चला कि बिजली गिरने से पाळ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि छबड़ा और छीपाबड़ौद कस्बों में यहीं से पेयजलापूर्ति होती है।
डीजे से करंट लगा, मौत
वहीं सीसवाली पंचायत मुख्यालय उदपुरिया में गुरुवार रात मकान पर डीजे साउण्ड की टेस्टिंग करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात डीजे संचालक रघुनंदन गौतम पुत्र कस्तूरचंद, निवासी उदपुरिया शुक्रवार को आयोजित होने वाली भजन संध्या कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीजे साउण्ड की टेस्टिंग कर रहा था। साउंड में करंट आने से वह अचेत हो गया।
मृतक व्यक्ति की फाइल फोटो: पत्रिका सुबह परिवार जन वहां पर पहुंचने पर रघुनंदन को अचेत अवस्था मैं पाए जाने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीसवाली ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे जांच करने पर मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया। तब से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रघुनंदन गौतम के एक पुत्र और पत्नी हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है।