Balrampur News: यूपी के
बलरामपुर जिले में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में योजना लागू करने के लिए रूपरेखा तय की गई। मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के संचालन के संबंध में उप निदेशक रेशम आरएनमल्ल ने बताया कि योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क रेशम कीट एवं पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह की अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रेशम विभाग के अधिकारियों को योजना की लगातार समीक्षा करते रहने की आदेश दिए गए हैं। Gonda: बेसिक शिक्षा विभाग में फिर पकड़ा गया फर्जीवाड़ा,फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले आठ शिक्षक बर्खास्त
महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण रेशम कीट और पौधे दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ रेशम कीट और पौध भी निशुल्क में उपलब्ध कराए जाएंगे। रेशम का उत्पादन कर महिलाएं सशक्त होंगी।