अयोध्या जिले में दो अपराधी दुराचारी घोषित
जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर SSP ने कैंट थानाक्षेत्र के दो अपराधियों को हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही दोनों को दुराचारी भी घोषित किया गया है।
- आलोक यादव उर्फ कोमल यादव पुत्र स्वर्गीय राजाराम यादव निवासी गद्दोपुर थाना कैंट, जिला अयोध्या। आलोक यादव पर रौनाही, कैंट, गोसाईगंज में सात मुकदमे दर्ज हैं।
- अर्पित दुबे उर्फ अंकित दुबे पुत्र अखिलेश्वर दुबे, निवासी बनवीरपुर थाना कैंट, जिला अयोध्या। अर्पित पर कैंट और कोतवाली में सात मुकदमे दर्ज हैं।
SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। भूमाफियाओं पर भी सख्त कारवाई करने के साथ ही थाना प्रभारियों को अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है।