खास बात ये है कि ये सूर्य देव के मित्र ग्रह की राशि है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद के कारक होते हैं। जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। आइये जानते हैं सूर्य गोचर का देश दुनिया, अर्थ व्यवस्था और एजुकेशन पर प्रभाव
गुरु सूर्य की युति का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्य गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य की युति भाग्य, समृद्धि, ज्ञान, और सम्मान के कारक ग्रह गुरु के साथ होने वाली है। सूर्य औप गुरु की युति से गुरु आदित्य राजयोग भी बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु और सूर्य के मित्रतापूर्ण संबंध बताए गए हैं। दोनों शुभ ग्रहों के एक साथ मिथुन राशि में होने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। ऐसे में जून का महीना 5 राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है।
सूर्य का शुभ-अशुभ प्रभाव
सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशिप करने का मौका भी मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह कहा गया है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता, अधिकारी और शासकीय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है। वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है। जिसके कारण कामकाज में रूकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं। धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।
देश-दुनिया पर असर
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति कुछ थमेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे।
शिक्षा प्रणाली में सुधार
राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे।
आंदोलन और गिरफ्तारियां
धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन और गिरफ्तारियां होंगी। रेल दुर्घटना होने की संभावना है। महिलाओं के लिए समय शुभ नहीं है। किसी बड़ी फिल्म अभिनेत्री से दुखद समाचार मिल सकते हैं।
संगठन में परिवर्तन
देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। मनोरंजन फिल्म नाटक फैशन डांसर कॉमेडी चर्चा में रहेंगे।