कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर बुध उदय का नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस समय आपमें ईमानदारी की कमी रह सकती है और कुंडली में बुध पीड़ित हो तो स्थिति और बिगड़ सकती है। हालांकि अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे और धर्म में विश्वास करते हैं तो बुध ग्रह से मिलने वाले अशुभ परिणामों को रोक सकते हैं।
बुध उदय 2025 का इन राशि के लोगों को हो सकता है लाभ
वृषभ राशि
बुध उदय 2025 का कुछ राशि के लोगों को लाभ भी होगा। वृषभ राशि भी इसी में है। इस समय बुध राशि वालों के रिश्ते अपनों से मजबूत होंगे और ये लोग समस्याओं को सुलझाने में भी मददगार बनेंगे। साथ ही स्वादिष्ट भोजन का मौका मिलेगा। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, धन लाभ होगा और वृषभ राशि वालों की बुद्धि तेज होगी। आय में बढ़ोतरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि
बुध उदय 2025 का मिथुन राशि वालों को सकारात्मक फल मिलेगा। नौकरी में बदलाव करने या फिर नई नौकरी ढूंढ़ने का यह अच्छा मौका है। एथलीट या खिलाड़ियों के लिए यह समय अनुकूल है। नई-नई चीजों को सीखने की इच्छा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, अधिक बचत कर पाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध उदय आपके संचार कौशल को प्रभावशाली बनाएगा। यह समय सिंह राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी करने वाला है। इस समय बुध उदय से वेतन वृद्धि या बोनस की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको नेटवर्क के माध्यम से लाभ मिलेगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
मिथुन राशि में बुध उदय कन्या राशि वालों के करियर को लाभ पहुंचाएगा। व्यापार करने वाले लोग सभी कामों को सही तरीके से करने में सफल होंगे। इसमें अच्छा खासा लाभ भी मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में सफल होंगे। बुध उदित अवस्था में कन्या राशि वालों को करियर और व्यापार में पैसा कमाने में सफल होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को बुध उदय से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर विचार शेयर करके मान-सम्मान पाने में सफल होंगे। अच्छी नौकरी होने के बावजूद आपको वाणी को नियंत्रित करना होगा। बुध और गुरु ग्रह की युति से बना गुरु आदित्य योग वाणी को नियंत्रित करने में मददगार बनेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए भी बुध उदय 2025 सकारात्मक फल देगा। आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस बीच कुछ खर्च आ सकते हैं। इससे बेकार की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।