ज्योतिष शास्त्र में भी माथे पर तिलक लगाने के फायदे बताए गए हैं। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से शांति मिलती है और जीवन में सफलता, तरक्की आती है, जबकि राशि अनुसार तिलक लगाने से इसका फल और बढ़ जाता है। राशि अनुसार टीका लगाने से स्वामी ग्रह प्रबल होता है।
मेष राशि
मेष राशिवालों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। आपके राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसका संबध लाल रंग है। इस कलर के तिलक लगाने से सभी कार्य में सफलता मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक्र का संबध सफेद रंग से है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ होता है।
कर्क राशि
कर्क राशिवालों पर चंद्रमा की कृपा दृष्टि रहती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। Navratri: आपको सता रहा है राहु तो नवरात्रि में राशि अनुसार जपें ये मंत्र
सिंह राशि
सिंह राशिवालों का सूर्य मजबूत होता है। आपके लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। यह आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए, क्योंकि शुक्र का संबध सफेद रंग से है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपको लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
धनु राशि
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। आपको पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। ये भी पढ़ेंः मंगलवार को अपनी राशि के इन मंत्रों से करें हनुमानजी की पूजा, हर कष्ट करेंगे दूर, विद्यार्थियों के लिए खास हैं ये मंत्र
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसलिए मकर राशिवालों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ फल देता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों को हवन की राख का तिलक लगाना चाहिए। इसे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि के जातकों को पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। इसलिए माथे पर तिलक लगाना शुभ होता है
योग विशेषज्ञों के अनुसार माथे के बीच के स्थान जिस जगह तिलक लगाया जाता है यानी त्रिवेणी संगम पर (शरीर की 3 नाड़ियों का मिलन स्थान) शरीर का आज्ञाचक्र होता है। यह ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। तिलक लगाने से ये चक्र उद्दीप्त होता है, जिससे व्यक्ति का मन शांत और एकाग्र होता है।ज्योतिषाचार्य व्यास के अनुसार इसी कारण माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वह स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है। धार्मिक रूप से हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं।