किस्मत बदलने के संकेत
जेब से पैसे गिरना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो रहे हों और आपके कपड़ों की जेब से अचानक कुछ सिक्के या नोट गिर जाएं तो इसे बेहद शुभ शकुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको निकट भविष्य में धन लाभ हो सकता है।मान्यता है कि जब आप कपड़े बदलते समय अचानक अपनी जेब से पैसे गिरा दें तो भी ये शुभ संकेत होता है। यह आपकी लाइफ में अप्रत्याशित धन लाभ, आर्थिक समृद्धि आने का संकेत होता है। यह बकाया पैसा वापस मिलने, निवेश से लाभ या प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि का संकेत होता है।
सामने से गुड़ ले जाता व्यक्ति दिखना
जब आप किसी आवश्यक काम से घर से बाहर निकल रहे हों और सामने से कोई व्यक्ति गुड़ लेकर जाता हुआ दिखाई दे जाय तो इसे अत्यंत शुभ संकेत समझना चाहिए।गुड़ मिठास का प्रतीक है और इसका संबंध सकारात्मक ऊर्जा से होता है। यह जीवन में मिठास और अपेक्षा से अधिक लाभ का संकेत होता है। यह शकुन न केवल व्यावसायिक कार्यों के लिए बल्कि परीक्षा, नौकरी के इंटरव्यू या किसी भी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए भी शुभ माना जाता है।
गाय या सुहागन महिला का दिखना
हिंदू धर्म में गाय को देवी और विवाहित स्त्रियों को सौभाग्य का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में किसी शुभ काम के लिए घर से निकलते समय सामने से गाय या कोई विवाहित स्त्री आते दिखना बेहद शुभ माना जाता है।मान्यता है कि ऐसी घटनाएं दिखने से काम में बाधाएं नहीं आएंगी और आप उसमें सफल होंगे। विशेष रूप से विवाह, संपत्ति खरीद या कोई नया व्यापार आरंभ करने जैसे कामों में यह शकुन अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
नेवला दिखना
नेवला सतर्क जीव होता है। शास्त्रों में इसे रहस्यमयी और शुभ प्राणी माना जाता है। यदि सुबह-सुबह उठते ही आपको अपने आस-पास या घर के बाहर नेवला दिखाई दे जाए तो यह संकेत है कि आपको कहीं से छुपा हुआ धन मिल सकता है। पद या कोई अवसर भी मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संकेत अचानक भाग्य खुलने और रुके हुए काम बनने का संकेत होता है।
चार लड़कियों को मुस्कुराते बातचीत करते देखना
यदि किसी घर में विवाह की चर्चा चल रही हो और वर-वधु की तलाश हो रही हो, उसी समय घर से निकलते समय यदि चार कुंवारी कन्याएं एक साथ बातचीत करती या हंसती हुई मिल जाएं तो यह शुभ शकुन होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि विवाह की बातचीत सफल होगी और रिश्ता तय हो सकता है।यह मांगलिक कार्यों में सफलता का संकेत होता है। इस शकुन को पवित्रता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, जो आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन कराता है।