scriptबुध उदय से कर्क राशि वाले हो सकते हैं परेशान, जानें किसके सितारे रहेंगे बुलंद | Budh Uday 2025 Mithun Rashi Effect on Cancerians may troubled by Mercury rise know whose zodiac stars will be high | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

बुध उदय से कर्क राशि वाले हो सकते हैं परेशान, जानें किसके सितारे रहेंगे बुलंद

Budh Uday 2025 Mithun Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह कुछ समय बाद राशि परिवर्तन और उदय (Mercury Rise) अस्त होते रहते हैं। इसका कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ असर पड़ता है। 11 जून 2025 को अपनी ही राशि में बुध उदय हुआ है। इसका कर्क राशि वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं कि किन राशियों के सितारे बुलंद रहेंगे।

भारतJun 11, 2025 / 06:32 pm

Pravin Pandey

budh uday 2025

budh uday 2025: बुध उदय 2025 का दुष्प्रभाव (Photo Credit: Patrika design)

Mercury Rise: प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार बुध ग्रह 11 जून 2025 की सुबह 11.57 बजे मिथुन राशि में उदित हो गए । इसका सभी राशियों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ता है। बुध उदय जून 2025 से आइये जानते हैं किन राशियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

कर्क राशि


कर्क राशि वालों पर बुध उदय का नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस समय आपमें ईमानदारी की कमी रह सकती है और कुंडली में बुध पीड़ित हो तो स्थिति और बिगड़ सकती है। हालांकि अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे और धर्म में विश्वास करते हैं तो बुध ग्रह से मिलने वाले अशुभ परिणामों को रोक सकते हैं।
इस समय संभव है कि आप धन का सही प्रबंधन न कर पाएं। इससे धन की कमी और आर्थिक संकट हो सकता है। इस अवधि में आप शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। इस समय योग और ध्यान से शारीरिक पीड़ा से राहत मिल सकती है।

बुध उदय 2025 का इन राशि के लोगों को हो सकता है लाभ

वृषभ राशि


बुध उदय 2025 का कुछ राशि के लोगों को लाभ भी होगा। वृषभ राशि भी इसी में है। इस समय बुध राशि वालों के रिश्ते अपनों से मजबूत होंगे और ये लोग समस्याओं को सुलझाने में भी मददगार बनेंगे। साथ ही स्वादिष्ट भोजन का मौका मिलेगा। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, धन लाभ होगा और वृषभ राशि वालों की बुद्धि तेज होगी। आय में बढ़ोतरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि


बुध उदय 2025 का मिथुन राशि वालों को सकारात्मक फल मिलेगा। नौकरी में बदलाव करने या फिर नई नौकरी ढूंढ़ने का यह अच्छा मौका है। एथलीट या खिलाड़ियों के लिए यह समय अनुकूल है। नई-नई चीजों को सीखने की इच्छा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, अधिक बचत कर पाएंगे।
ये भी पढ़ेंः

Surya Rashi Parivartan: मिथुन राशि में सूर्य करेंगे गोचर, इन 7 राशियों को मिलेगी करियर में उन्नति और इंटरव्यू में सफलता

सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए बुध उदय आपके संचार कौशल को प्रभावशाली बनाएगा। यह समय सिंह राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी करने वाला है। इस समय बुध उदय से वेतन वृद्धि या बोनस की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको नेटवर्क के माध्यम से लाभ मिलेगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी।
जून मासिक राशिफल 2025 में आप जान सकते हैं मिथुन राशि के लोगों का भविष्य, इसे पेश कर रहे हैं ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास।

कन्या राशि


मिथुन राशि में बुध उदय कन्या राशि वालों के करियर को लाभ पहुंचाएगा। व्यापार करने वाले लोग सभी कामों को सही तरीके से करने में सफल होंगे। इसमें अच्छा खासा लाभ भी मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में सफल होंगे। बुध उदित अवस्था में कन्या राशि वालों को करियर और व्यापार में पैसा कमाने में सफल होंगे।
ये भी पढ़ेंः

Guru Asta 2025 In Hindi: बुध की राशि में गुरु हो जाएंगे अस्त, इन 2 राशियों की होगी उन्नति मिलेगी खुशखबरी

तुला राशि


तुला राशि के लोगों को बुध उदय से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर विचार शेयर करके मान-सम्मान पाने में सफल होंगे। अच्छी नौकरी होने के बावजूद आपको वाणी को नियंत्रित करना होगा। बुध और गुरु ग्रह की युति से बना गुरु आदित्य योग वाणी को नियंत्रित करने में मददगार बनेगा।
ये भी पढ़ेंः

Ashadha Gupt Navratri 2025: ब्रह्म मुहूर्त में होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना, चूकने पर जानें कब कर सकेंगे आवाहन

मकर राशि


मकर राशि के लोगों के लिए भी बुध उदय 2025 सकारात्मक फल देगा। आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस बीच कुछ खर्च आ सकते हैं। इससे बेकार की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / बुध उदय से कर्क राशि वाले हो सकते हैं परेशान, जानें किसके सितारे रहेंगे बुलंद

ट्रेंडिंग वीडियो