कर्क राशि में बुध गोचर का प्रभाव
मेष राशि
कर्क राशि में बुध गोचर परिणाम में कुछ कमी कर सकता है। वैसे तो अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन हो सकता है कि कुछ मामलों में अपेक्षा अनुरूप फल न मिले। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुछ मौके माता के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे। उपाय: कर्क राशि में बुध गोचर की अवधि में चिड़ियों को दान चुगाना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी होते हैं। बुध का कर्क राशि में गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। यहां बुध अच्छे परिणाम देते हैं। ऊपर से लग्न या राशि के स्वामी का धन भाव पर जाना, आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। इससे मिथुन राशि वालों को घर गृहस्थी से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेगा। वस्त्र और आभूषण मिल सकता है। उपाय: कर्क राशि में बुध गोचर अवधि में गणेश चालीसा का नियमित पाठ करना अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर कन्या राशि वालों को शुभ फल देगा। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद के मामलों में पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे। भाई बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। जिस काम को हाथ में लेंगे सफलता मिलेगी। संतान आदि से संबंधित मामले भी अनुकूल रहेंगे।
उपाय: कर्क राशि में बुध गोचर अवधि तक गणपति अथर्वशीर्ष का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए। ये भी पढ़ेंः Weather Forecast: भूस्खलन, बादल फटने की बढ़ी आशंका, शनि का कोप बनकर टूटेगा आंधी-पानी का कहर
तुला राशि
कर्क राशि में बुध राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के अनुकूल है। भले ही बुध ग्रह शत्रु राशि में रहेंगे लेकिन कर्म स्थान पर जाने का फायदा आपको पहुंचाएंगे। बुध राशि परिवर्तन से आपको पद लाभ मिल सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर भारी रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से अच्छा लाभ मिल सकता है।
उपाय: मंदिर में दूध और चावल का दान करें।
धनु राशि
कर्क राशि में बुध राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए शुभ है। भले ही काम में मेहनत अधिक लगे, आपको इस अवधि में सफलता मिलेगी। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। लेकिन चिंता जैसी कोई बात नहीं रहेगी। कामों में सफलता, विजय की प्राप्ति और सामाजिक मान प्रतिष्ठा मिलने के कारण आप सामान्य तौर पर स्वयं को उत्साहित पाएंगे।
उपाय: शिवजी का शहद से अभिषेक करें।
कुंभ राशि
बुध गोचर जून 2025 कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद है। इस समय कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी बुध गोचर अच्छा है। प्रतिस्पर्धियों पर कुंभ राशि वाले भारी पड़ेंगे। मान सम्मान मिलेगा, लेखक या कलात्मक कार्य करने वालों को पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे।
उपाय: किसी तीर्थ स्थान के जल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।