बलरामपुर जिले की ग्राम सौनी निवासी सीमा यादव उम्र 25 वर्ष की शादी 21 अपै्रल 2024को विनोद यादव से हुई थी। शादी में सीमा के पिता ने दहेज (Dowry torture) में 2 लाख रुपए नकद व 1 लाख रुपए का घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद उसका पति दहेज को लेकर प्रताडि़त करता था। जनवरी 2025 में पीडि़ता ने एक बच्ची को जन्म दिया।
लडक़ी पैदा होने पर ससुराल वाले उसे उलाहना देने लगे। प्रताडऩा से परेशान होकर वह मायके चली गई और मामले की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने ससुराल वालों से बात की तो गाड़ी खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे।
ये भी पढ़ें: Burnt alive: पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ प्रहार, मर गई है सोचकर खुद को जला लिया जिंदा Dowry torture: पति ने कर ली दूसरी शादी
पीडि़ता के पिता ने कुछ दिनों बाद जब उसके ससुराल वालों से बात की और बेटी सीमा को वापस ले जाने मिन्नतें कीं। इस पर दामाद ने उसे ले जाने से इनकार (Dowry torture) कर दिया। इसके बाद पीडि़ता को पता चला की पति ने दूसरी शादी कर ली है।
पीडि़ता ने अपने पति विनोद यादव, ससुर भगवत यादव व सास अन्तिया देवी के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले (Dowry torture) की जांच कर रही है।