Congress protest against CM: Video: CM के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर समेत 2 दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
Congress protest against CM: विधानसभा चुनाव के दौरान अंबिकापुर प्रवास पर आए सीएम ने सडक़ निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की की थी घोषणा, इसी का कर रहे थे विरोध
अंबिकापुर। सीएम विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर दौरे पर हैं। वे अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। पीएम मोदी ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम शहर में पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम की सडक़ निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की घोषणा पूरा नहीं करने का विरोध (Congress protest against CM) करने लगे। उन्होंने सीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इस पर पुलिस ने करीब 2 दर्जन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
Congressmen protest against CM कांग्रेसियों का कहना है कि दिसंबर 2024 में निगम चुनाव के दौरान सीएम ने अंबिकापुर में सडक़ निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह वादा पूरा (Congress protest against CM) नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर ही वे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Congressmen arrested वे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से घड़ी चौक पर पहुंचे और सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वहां तैनात पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, (Congress protest against CM) राकेश गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश बारी, विकल झा समेत 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार (Congress protest against CM) करने के दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें बस में बैठाकर मणिपुर थाने ले जाया गया।
Congress district president कांग्रेसियों का कहना है कि निगम चुनाव के दौरान सडक़ निर्माण के लिए सीएम द्वारा इतनी बड़ी राशि की घोषणा की गई थी। इसके बाद ही निगम चुनाव में उनके खिलाफ वोटिंग हुई। लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि 1 महीने बाद बारिश आ जाएगी, ऐसे में सडक़ों की स्थिति और बद्तर हो जाएगी।
Hindi News / Ambikapur / Congress protest against CM: Video: CM के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर समेत 2 दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार