scriptAlwar News: जल्द बनेगी नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक पक्की नहर | Patrika News
अलवर

Alwar News: जल्द बनेगी नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक पक्की नहर

नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक अब एक ही चरण में नहर को पक्का करने का काम किया जाएगा। पहले यह काम दो चरणों में होना था। विभाग ने पहले चरण में 5 किमी पक्की नहर के निर्माण के टेंडर भी कर दिए थे, लेकिन का में देरी और चीफ इंजीनियर के हस्तक्षेप के बाद अब एक ही चरण में यह काम होगा।

अलवरJul 07, 2025 / 11:49 am

Rajendra Banjara

नटनी का बारा (patrika)

नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक अब एक ही चरण में नहर को पक्का करने का काम किया जाएगा। पहले यह काम दो चरणों में होना था। विभाग ने पहले चरण में 5 किमी पक्की नहर के निर्माण के टेंडर भी कर दिए थे, लेकिन का में देरी और चीफ इंजीनियर के हस्तक्षेप के बाद अब एक ही चरण में यह काम होगा। यह नहर करीब 12 किमी लंबी है।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि पूरी नहर को पक्का करने का काम पिचिंग के जरिए होगा। पक्की नहर के लिए सरकार ने 39 करोड़ रुपए की राशि की घोषणा की थी। अब दोबारा से इसके टेंडर किए जा रहे हैं। मानसून खत्म होने के बाद पक्की नहर का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस बार भी कच्ची नहर के जरिए ही पानी जयसमंद बांध में पहुंचेगा।

Hindi News / Alwar / Alwar News: जल्द बनेगी नटनी का बारा से जयसमंद बांध तक पक्की नहर

ट्रेंडिंग वीडियो