सास-दामाद के बाद भतीजे के साथ चाची फरार
अब यूपी के अलीगढ़ से ही एक नया मामला सामने आया है। जहां सगी चाची अपने से 12 साल छोटे भतीजे पर दिल हार गई। एक दिन आधी रात को जब चाची अपने भतीजे के साथ बेडरूम में मौजूद थी तो बेडरूम में मौजूद 11 साल की बेटी ने उन्हें आपत्तिजनक हाल में देख लिया। इसके बाद वह चीखती हुई बाहर की ओर भागी तो पति को इसकी जानकारी हुई। इसपर घर में कलह का माहौल बन गया। परिवार ने आपस में बैठकर चाची-भतीजा को रिश्तों का हवाला देकर समझाया। इस दौरान चाचा ने भतीजा से कहा कि मेरी पत्नी तुम्हारी मां जैसी है। रिश्तों की मर्यादा बनाए रखो। इसके बाद भतीजा नहीं माना। एक दिन वह चाची को लेकर फरार हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो चाची-भतीजे को दिल्ली से बरामद किया गया। इसके बाद पति-पत्नी में जमकर कहासुनी के परिवार वालों ने समझौता करवा दिया और फिर सब हंसी-खुशी एक साथ रहने लगे, लेकिन चाची-भतीजे की लव स्टोरी बंद नहीं हुई। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीते दिनों उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। जहां वह पिछले दो महीने से रह रही थी। इस बीच भतीजा भी चोरी-चुपके उससे मिलता रहा। दंपति की 11 साल की बड़ी बेटी से ये सब देखा न गया तो उसने मां को समझाने की कोशिश की। इसपर मां ने उसे पीट दिया तो बड़ी बेटी गुस्सा होकर पिता के पास आ गई। इसी बीच चाची अपने दो बच्चों को साथ लेकर भतीजे संग फरार हो गई।
12 साल पहले हुई थी शादी
पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी और उसके सगे भतीजे के बीच अवैध संबंधों को लेकर परिवार में काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया था। कुछ दिनों पहले उसने अपने भतीजे से दूरी बना ली। अलग घर लेकर उसका आना-जाना तक बंद कर दिया। इसपर भतीजे ने उसे धमकी दी कि वह उसकी पत्नी को भगा ले जाएगा और पूरे वंश को खत्म कर देगा। इसकी जानकारी भाई को दी तो उसने बेटे को समझाया, लेकिन वो नहीं माना। पति का कहना है कि उसने कुछ समय पहले भतीजे और पत्नी को आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। पत्नी से इस मामले में बातचीत की तो वह लड़ाई-झगड़ा कर तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। इस दौरान भी भतीजा चाची से मिलने उसके मायके जाता रहा। एक दिन उसकी दस साल की बड़ी बेटी ने मां के साथ भाई को आपत्तिजनक हाल में देख लिया। इसका विरोध करने पर पत्नी ने बेटी की पिटाई कर दी। इसपर वह नाराज होकर गांव लौट आई। इसी के बाद भतीजा उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। भतीजा अपने साथ दो बच्चों को भी ले गया है।
बेटे को बताया जान का खतरा
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और भतीजा जिन बच्चों को लेकर गए हैं। उनमें एक बेटी और इकलौता बेटा है। भतीजे ने पहले उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते अब उसे अपने इकलौते बेटे और बेटी की जान की चिंता सता रही है। पीड़ित पति का कहना है कि उसके दोनों बच्चों के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। पीड़ित ने अपने परिवार की जान का खतरा भी बताया है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस महिला और उसके बच्चों को सकुशल बरामद कर लेगी। पुलिस के मुताबिक महिला तीन बच्चों की मां है, लेकिन वह अपने साथ सिर्फ दो बच्चों को ही ले गई है। तीसरे बच्चे को पति के पास ही छोड़ गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला यह मामला लोगों को हैरान कर रहा है।