scriptAjmer: पति पर अफेयर के शक से ससुराल चली गई थी पत्नी, मनाने गए जीजा की साले ने कर दी पिटाई, घर आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम | Nagar Nigam Safai Karmchari Committed Suicide In Domestic Quarrels After Sala Beat Jija | Patrika News
अजमेर

Ajmer: पति पर अफेयर के शक से ससुराल चली गई थी पत्नी, मनाने गए जीजा की साले ने कर दी पिटाई, घर आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Ajmer Safai Karmachari Commited Suicide: घटना के बाद वह घर पर आकर रो रहा था। रात को वह उसके कमरे में सो गया। सुबह उठकर मकान के पीछे के हॉल में जाकर उसने फांसी लगा ली।

अजमेरAug 07, 2025 / 10:09 am

Akshita Deora

सुसाइट नोट और मृतक ज्ञानचंद की फाइल फोटो: पत्रिका

Suicide In Domestic Quarrels: अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम का सफाई कर्मचारी अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए पत्नी व ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर संदिग्ध हालात में मृत्यु का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

संबंधित खबरें

बुधवार सुबह ट्राबे स्टेशन प्रभात मोहल्ला निवासी ज्ञानचन्द (41) पुत्र ताराचन्द अपने घर के पीछे बने हॉल में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर क्लॉक टावर थाना ऊसरी गेट चौकी प्रभारी रामबाबू जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस पड़ताल में आया कि ज्ञानचंद ने सुबह 7 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसको पुलिस जब्त कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

जीजा की साले ने कर दी पिटाई

पुलिस की पड़ताल में शिवकुमार ने बताया कि मृतक ज्ञानचंद निगम का सफाईकर्मी था। लंबे समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात वह भाई के साथ में था। ज्ञानचंद ने उसे बताया कि वह पत्नी से समझाइश करने ससुराल गया था। जहां पत्नी के भाई (साले) ने उसे (जीजा) कमरे में ले जाकर मारपीट की। तब से उसके सीने में दर्द हो रहा था। घटना के बाद वह घर पर आकर रो रहा था। रात को वह उसके कमरे में सो गया। सुबह उठकर मकान के पीछे के हॉल में जाकर उसने फांसी लगा ली।
Suicide Note
सुसाइड नोट (पत्रिका)
शिव कुमार ने बताया कि ज्ञानचन्द की पत्नी को शक था उसका किसी और महिला से अफेयर चल रहा है। ज्ञानचंद उसको स्पष्ट कर चुका था कि उसका किसी से कोई चक्कर नहीं है लेकिन उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे।

सुसाइड नोट की कराएंगे FSL जांच

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मेरी मौत के कारण मेरी पत्नी और उसके घर वाले हैं। उसके भाई ने मेरे साथ मारपीट की है। मैं ज्ञानचंद पूरे होश हवास में बयान दे रहा हूं। उसने मेरे नाम पर कंप्लेंट भी लिख दी है।’ हालांकि पुलिस जब्त किए गए सुसाइड नोट की एफएसएल जांच करवाएगी। एफएसएल जांच के बाद पुलिस प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करेगी।

सफाई कर्मी थे पति-पत्नी

शिव कुमार ने बताया कि उसके भाई ज्ञानचंद का विवाह 2008 में हुआ था। ज्ञानचंद के दो बेटे व एक बेटी है। साल 2018 में दोनों पति-पत्नी की नगर निगम में सफाई कर्मी की नौकरी लग गई थी। ज्ञानचंद रात में टैक्सी चलाने का भी काम करता था।
नगर निगम के सफाई कर्मी की आत्महत्या के मामले में मृग दर्जकर अनुसंधान किया जा रहा है। सुसाइड नोट को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। FSL रिपोर्ट के बाद अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
विरेन्द्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी क्लॉक टावर

Hindi News / Ajmer / Ajmer: पति पर अफेयर के शक से ससुराल चली गई थी पत्नी, मनाने गए जीजा की साले ने कर दी पिटाई, घर आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

ट्रेंडिंग वीडियो