सिविल कैंपस में ही चारों अंगों का प्रत्यारोपण
दान में मिले चार अंगों का सिविल मेडिसिटी के ही अस्पतालों में जरूरतमंदों में प्रत्यारोपण किया गया। इन चारों में से लिवर और दो किडनी का प्रत्यारोपण इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजिज एंड रिसर्च सेंटर (आईकेडीआरसी) में किया गया। जबकि हृदय का प्रत्यारोपण यूएन मेहता इंस्टीट्यूट में भर्ती मरीज में किया गया।
ब्रेनडेड के दान में मिले अंगों से 655 लोगों को बचाया
डॉ. जोशी के अनुसार अस्पताल में पिछले चार वर्षों में 205 ब्रेनडेड मरीजों के 674 अंग दान में मिले हैं। इनके माध्यम से 655 लोगों को बचाने में सफलता मिली है। दान में मिले अंगों में से सबसे अधिक 374 किडनी मिली हैं। जबकि 180 लिवर, 66 हृदय, 14 पेंक्रियाज, 32 फेफड़े, छह हाथ, दो छोटी आंत और 142 आंख भी दान में मिली हैं। इनके अलावा 22 त्वचा भी स्किन बैंक में ली गईं।