जानें क्या है पूरा मामला
मामला आगरा के दन्नाहार थाना क्षेत्र के महटौली गांव का है। यहां विक्रम राठौर की शादी की बात कटरा समान निवासी लड़की से चल रही थी। विक्रम ने लड़की की कम हाइट की वजह से शादी से मना कर दिया था। लेकिन लड़की पक्ष लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
घर पर आकर शादी का दबाव बना रहे थे लड़की वाले
बुधवार को भी कटरा समान के लोग पड़ोसी गांव डांडेहार के कुछ लोगों के साथ विक्रम के घर महटौली आ गए। सभी उस पर जबरन शादी का दबाव डालने लगे।इस परेशान होकर विक्रम खेत पर चला गया। वहां उसने अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसके लगभग 10 मिनट बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शिकंजा: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 3 अस्पताल और एक अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर सील पिता ने दूसरी जगह तय कर दी थी शादी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर विक्रम के पिता दिनेश और भाई अनुभव का रो रोकर बुरा हाल था। पिता का कहना था कि उन्होंने अपने बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी और कटरा समान के लोग जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या की है। मृतक तीन भाई था।