scriptरूस में चीनी सीमा के पास विमान क्रैश, 49 लोगों की हुई मौत | Plane crashes near Chinese border in Russia 50 civilians were on board | Patrika News
विदेश

रूस में चीनी सीमा के पास विमान क्रैश, 49 लोगों की हुई मौत

Plane crashes in Russia: रूस में चीनी सीमा के पास एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान में 50 लोग सवार थे। खोज व राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

भारतJul 24, 2025 / 03:17 pm

Pushpankar Piyush

Plane (Image Source: Patrika)

Plane crashes in Russia: रूस में एक नागरिक विमान (एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप) क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में प्लेन में सवार सभी 49 लोगों मौत हो गई। विमान में 43 यात्री व 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। अंगारा एयरलाइंस का यह विमान चीनी बॉर्डर के पास टिंडा शहर को ओर जा रहा था। लापता विमान का मलबा भी मिल गया है।
अपनी मंजिल पर पहुंचने से कुछ देर पहले ही विमान लापता हो गया। रूसी आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि विमान अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले रडार से गायब हो गया था। खोज व बचाव अभियान जारी है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि यह इलाका मुख्यत: बोरियल वन से घिरा हुआ है। इससे राहत व बचाव कार्य में मुश्किल हो रहा है।

Hindi News / World / रूस में चीनी सीमा के पास विमान क्रैश, 49 लोगों की हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो