scriptघर में घुसकर बलूचिस्तान में पत्रकार की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली | Journalist Abdul Latif Baloch killed in his own house in Balochistan | Patrika News
विदेश

घर में घुसकर बलूचिस्तान में पत्रकार की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली

Journalist Killed In Balochistan: बलूचिस्तान में बलूचों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बलूच पत्रकार के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गई।

भारतMay 26, 2025 / 12:35 pm

Tanay Mishra

Abdul Latif Baloch

Abdul Latif Baloch (Photo – Shalee Baloch)

पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में चल रही उथल-पुथल किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तानी सरकार की तरफ से बलूचों की उपेक्षा की जाती है। सेना और पुलिस भी बलूचों पर अत्याचार करती है। अक्सर ही बलूचिस्तान में बलूचों को अगवा करने और उनकी हत्या करने के मामले भी सामने आते हैं। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है और एक पत्रकार को निशाना बनाया गया है।

घर में घुसकर पत्रकार की हत्या

बलूचिस्तान के अवारन जिले के मश्कय में अब्दुल लतीफ बलूच नाम के पत्रकार की हत्या कर दी गई है। मामला शनिवार की रात का है, जब कुछ बंदूकधारी लोग ज़बरदस्ती अब्दुल के घर में घुस गए और उसे अगवा करने की कोशिश करने लगे। अब्दुल ने इसका विरोध किया तो बंदूकधारियों ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी सेना की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, 9 आतंकियों को किया ढेर



बलूचों के मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज़ उठाने पर हुई हत्या

अब्दुल, बलूचों के मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज़ उठाने में पीछे नहीं रहता था और अपनी पत्रकारिता के ज़रिए इस तरह के मामलों पर खुलकर प्रकाश डालता था। उसकी हत्या की यही वजह बताई जा रही है।

कुछ महीने पहले बेटे की हुई थी हत्या

कुछ महीने पहले अब्दुल के बड़े बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। उसे अगवा कर लिया गया था, जिसके बाद उसका शव मिला था। अब्दुल को उसके घर में उसकी पत्नी और बच्चों के सामने ही गोली मारी गई।

किस पर हत्या का शक?

फिलहाल इस हत्या की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, पर बलूचिस्तान में अक्सर ही पाकिस्तानी सरकार और सेना द्वारा समर्थित अपराधी इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में अब्दुल की हत्या का शक भी ऐसे ही अपराधियों पर है।

यह भी पढ़ें

गाज़ा पर नहीं रुक रहे इज़रायली हमले, 34 लोगों की हुई मौत



Hindi News / World / घर में घुसकर बलूचिस्तान में पत्रकार की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली

ट्रेंडिंग वीडियो