पीएम मोदी का नया प्लान
ट्रंप की धमकियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ऐसा प्लान बनाया है जिसकी ट्रंप ने उम्मीद भी नहीं की होगी। पीएम मोदी के इस प्लान से ट्रंप हैरान हो जाएंगे।
रूस जाएंगे डोभाल
ट्रंप लगातार भारत को रूस से तेल न खरीदने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन ट्रंप की धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं हो रहा है। भारत ने साफ कर दिया है कि उसके और रूस के संबंध काफी पुराने हैं और समय के पैमाने पर परखे गए हैं और इन संबंधों में किसी तीसरे पक्ष की दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी बीच पीएम मोदी ने एक बड़ा प्लान बनाया है। इस प्लान के अनुसार भारतीय एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) अजीत डोभाल (Ajit Doval) आज रूस के लिए रवाना होंगे। डोभाल रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) का दौरा करेंगे और वहाँ दोनों देशों के बीच रक्षा एवं ऊर्जा संबंधों को और मज़बूत करने के लिए मीटिंग्स में शामिल होंगे।
भारत का अमेरिका को करारा जवाब
डोभाल का रूस जाना, भारत का अमेरिका को करारा जवाब है। ट्रंप नहीं चाहते कि भारत, रूस से तेल खरीदे। ट्रंप का कहना है कि भारत के रूस से तेल खरीदने से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को फंडिंग मिल रही है और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। भारत ने भी ट्रंप की बात का पलटवार करते हुए बता दिया है कि अमेरिका, भारत को तो रूस से तेल खरीदने से मना कह रहा है, पर खुद अपने परमाणु प्रोग्राम के लिए रूस से ही यूरेनियम खरीदता है। साथ ही अमेरिका, रूस से फर्टिलाइज़र्स, चेमिकल्स और पैलेडियम भी खरीदता है। भारत की तरफ से यह भी बताया गया कि यूरोपीय यूनियन भी रूस से लगातार व्यापार कर रहा है और न सिर्फ गैस, बल्कि फर्टिलाइज़र्स, चेमिकल्स, आयरन, स्टील एंड मशीनरी इक्विपमेंट्स, माइनिंग प्रोडक्ट्स और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट्स भी खरीदता है। ऐसे में अमेरिका का भारत को धमकाने की कोशिश करना गलत है और भारत इसकी वजह से रूस से संबंधों को खत्म नहीं करेगा।