100 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बेन्यू राज्य येलेवाटा गांव में हुई गोलीबारी में 100 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने की। जानकारी के अनुसार कई परिवारों को तो उनके घर में गोली मारने के बाद कमरों में बंद करके जला दिया गया।
दर्जनों लोग घायल
एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया के अनुसार इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हो गए हैं। हालांकि उन्हें पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई लोग इस घटना के बाद लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र
नाइजीरिया के बेन्यू राज्य मैं मुस्लिम आबादी ज़्यादा है। येलेवाटा गांव में भी ज़्यादातर मुस्लिम लोग ही रहते हैं और कुछ ईसाई परिवार भी।
मामले की जांच शुरू
लोकल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अक्सर जातीय और धार्मिक विभाजनों के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।