8 लोगों की मौत
वियतनाम के डिएन बिएन प्रांत में आई बाढ़ की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकल मीडिया एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी।
3 लोग लापता
बाढ़ की वजह से वियतनाम के डिएन बिएन प्रांत में 3 लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
60 घरों को पहुंचा नुकसान, सड़कों पर भरा पानी
बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्र में करीब 60 घरों को नुकसान पहुंचा है। ये घर या तो बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
कई लोग विस्थापित
विएतनाम में बाढ़ की वजह से कई लोग विस्थापित हो गए हैं। घरों को नुकसान पहुंचने की वजह से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।