मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के कानपुर मंडल में पहुंचने की पूरी संभावना है। बादलों की आवाजाही पहले से ही बनी हुई है। लेकिन अब और ज्यादा घने हो जाएंगे। इसके साथ ही बारिश की संभावना भी बढ़ जाएगी। रविवार तक 25 से 30 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। यह बारिश रुक-रुक कर होगी। बीच में धूप भी निकलेगी। आज रात में भारी बारिश होने की अधिक संभावना है। आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा 20 जून का मौसम?
आगामी 20 जून गुरुवार को दोपहर में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पूर्व दिशा से होने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।