उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन का हवाला देते हुए देश को डराने का प्रयास किया गया है। वह शायद जानते नहीं है कि युद्ध देश की सेना लड़ती है और भारत की सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना में से एक है।
अखिलेश यादव को सेना पर भरोसा नहीं
सुबह पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को देश की सेना पर भरोसा नहीं है या फिर अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति से आगे निकलने नहीं चाहते हैं। वोट की राजनीति के लिए इस तरह का सवाल करते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भारत की सेना ने आज जवाब दे दिया होगा। इसके साथ ही भारतीय सेना ने विश्व को बता दिया कि हमारा धर्म भारतीय है। हमारे नागरिकों को धर्म पूछ कर हत्या करने का प्रयास किया जाता है तो वह चाहे जहां छुपा हो हम घर में घुसकर मारेंगे। यह हमारी सेना ने बता दिया है।