न्याय व्यवस्था मजबूत करने के लिए उप निरीक्षकों के तबादले
पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी ऊगू थाना फतेहपुर 84 उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को पुरवा थाना स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार पुलिस लाइन से उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश दीक्षित को चौकी प्रभारी को थाना फतेहपुर 84 बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को सदर थाना कोतवाली भेजा गया है।
आसाराम सरोज को अजगैन भेजा गया
उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को थाना अजगैन, उपनिरीक्षक आसाराम सरोज को अजगैन, उपनिरीक्षक रमेश कुमार को महिला थाना, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को औरास, उप निरीक्षक अंगद सिंह को अचलगंज, महिला उप निरीक्षक श्रद्धा सिंह को गंगा घाट, उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र मोहन सक्सेना को थाना मौरावां, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना मांखी, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव को थाना हसनगंज भेजा गया है।
अनिल कुमार त्रिपाठी को भेजा गया बारासगवर
जबकि थाना गंगा घाट से उप निरीक्षक हरिओम सिंह को थाना हसनगंज और पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक कमलेश कुमार द्विवेदी को न्यायिक सम्मन सेल स्थानांतरित किया गया है। थाना सफीपुर से उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी को बारासगवार, थाना औरास से मनोहर लाल यादव को यातायात पुलिस में स्थानांतरण किया गया है। चौकी प्रभारी सदर कोतवाली उपनिरीक्षक दीपक सिंह पटेल को प्रभारी जन सूचना प्रकोष्ठ के पद पर भेजा गया है।