scriptलाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात | CM Mohan Yadav will get Rakhi tied by ladli behna will gift development works worth crores | Patrika News
उज्जैन

लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) रविवार को हजारों लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे। साथ ही प्रदेश के लोगों को 155 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

उज्जैनAug 03, 2025 / 10:23 am

Avantika Pandey

CM Mohan Yadav will get Rakhi tied by ladli behna

CM Mohan Yadav will get Rakhi tied by ladli behna (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) शनिवार शाम शहर पहुंचे। उज्जैन में रात्रि विश्राम करने के बाद वह रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर रविवार को हजारों लाडली बहनों(Ladli Behna) से राखी बंधवाएंगे। साथ ही प्रदेश के लोगों को 155 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
शाम को शहर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव जगदीश जोशी के निवास पहुंचे और दिवंगत रामजानकी जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोशी परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने सांदीपनि आश्रम के मुख्य पुजारी और महर्षि सांदीपनि व्यास के वंशज दिवंगत पं. रूपम व्यास के निवास पहुंचकर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही व्यास परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस वज्रपात को सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बता दें कुछ दिन पूर्व पं. व्यास का अल्पआयु में असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने रूपम व्यास की माता कमलदेवी, पत्नी कीर्ति, बड़े भाई राहुल, भाभी रत्ना और पुत्री पहल को ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ग्राम छायन में जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय के काका के निवास पहुंचकर दिवगंत कचरूलाल मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

दो स्थानों पर होगा समोराह 

ladli behna yojana
फोटो- लाड़ली बहना योजना आधिकारिक वेबसाइट
रविवार को मक्सीरोड स्थित रघुनंदन गार्डन और अथर्व होटल में लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उक्त कार्यक्रमों में उपस्थित होकर लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, आनंद खींची, हरीश सोलंकी, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने समय पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

आज मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मीडियाकर्मियों के मेधावी बच्चों एवं उच्च शिक्षा में विशेष स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में रविवार को सम्मानित करेंगे। सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी ने बताया पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह रविवार 3 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे नानाखेड़ा स्थित होटल विक्रमादित्य में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिक्षा के क्षेत्र में प्रावीण्य स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया परिवार के आमंत्रित सदस्य सपरिवार उपस्थित रहेंगे।

155 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Mohan yadav
CM Mohan yadav (फोटो सोर्स : CM Mohan Yadav ‘X’)
  • रविवार सुबह 9 बजे नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 10.30 बजे रेल मंत्रालय के कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंन्स के माध्यम से सम्मिलित होंगे
  • सुबह 11 बजे नानाखेडा स्टेडीयम में बैडमिंटन ऐसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 11.30 बजे विक्रमादित्य होटल में आयोजित मीडियाकर्मियों के मेधावी बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12 बजे मक्सी रोड पंवासा स्थित रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1.30 बजे ग्राम तालोद के राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
  • दोपहर 3 बजे कालिदास अकादमी में लोक निर्माण विभाग के १५५ करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
  • शाम 4.30 बजे होटल अथर्व में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैडमिंटन स्पर्धा में शामिल होंगे सीएम

शहर में बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसका समापन समारोह होगा। उज्जैन जिला बेडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में सुबह 11 बजे शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री को ‘संदेश’ का अंक भेंट किया

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके उज्जैन प्रवास के दौरान जनसंपर्क विभाग की मासिक मैग्जीन ‘संदेश’ का जुलाई अंक भेंट किया गया। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन की ओर से उपसंचालक अरुण कुमार राठौर ने मैग्जीन भेंट की।
इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी कपिल मिश्रा सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रिका का अवलोकन करते हुए उसमें प्रकाशित जल गंगा संवर्धन अभियान पर केंद्रित लेख को रुचि लेकर पढ़ा। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Hindi News / Ujjain / लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

ट्रेंडिंग वीडियो