scriptभाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू, पंचायत प्रतिनिधियों को लुभाने की होड़ | 'Tough competition' between BJP and Congress, competition to woo panchayat representatives | Patrika News
राज्य

भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू, पंचायत प्रतिनिधियों को लुभाने की होड़

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर दोनों ही एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

देहरादूनAug 11, 2025 / 09:59 am

Aman Pandey

BJP, Congress

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जोर-आजमाइश शुरू हो गई है।PC: IANS

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा हर कदम नाप-तौल कर रख रही है। बहुमत के लिए संख्याबल बढ़ाने पर पूरा जोर है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई जा रही है। वहीं, कांग्रेस भी अपने कुनबे को एकजुट करने में जुटी है।

‘डरा-धमका रही भाजपा’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने कारण उन्होंने भाजपा को बताया। कहा कि हम डरे हुए हैं। जो लोग हमार साथ हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है। अगर नाम घोषित कर दिया गया तो भाजपा ऐसे लोगों को टारगेट करेगी। यह बात उन्होंने मीडिया से कही। वह आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली से रविवार को पार्टी ऑफिस लौटे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहूमत नहीं है, इसलिए वह जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है।

‘कांग्रेस को अपने लोगों पर भरोसा नहीं’

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने लोगों पर भरोसा नहीं है। वह अपने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कई जगहों पर प्रत्याशी की कमी है। यदि कांग्रेस कहीं प्रत्याशी है भी तो प्रस्तावक और अनुमोदकों का संकट है। भट्ट ने कहा कि लोगों ने भाजपा को विकस के लिए चुना है। जिला पंचायत के अधिकांश सदस्य ट्रिपल इंजन की सरकार के पक्ष में हैं। उन्होंने दावा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के अधिकांश पदों पर भाजपा निर्विरोध चुनाव जीतेगी।

भाजपा के अब तक के घोषित प्रत्याशी

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के लिए रविवार को तीसरी सूची जारी की। इसमें अल्मोड़ा के दो, नैनीताल और देहरादून की एक-एक सीट के लिए ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के कुल 89 सीटों में से अभी तक 77 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 63 और दूसरी में 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

Hindi News / State / भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू, पंचायत प्रतिनिधियों को लुभाने की होड़

ट्रेंडिंग वीडियो