पीड़िता ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी महिला को मौके पर पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पकड़ी गई महिला से पूछताछ जारी है।
धक्का-मुक्की कर चोरी चेन
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हरियाणा के भिवानी जिले की निवासी सावित्री देवी (46) अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आई थीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे श्याम कुंड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान श्याम कुंड के पास 3-4 महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए चोर महिलाओं ने सावित्री के गले से सोने की चेन और उसमें लगा गणेश पेंडल तोड़ लिया। सावित्री ने तुरंत होशियारी दिखाते हुए एक आरोपी महिला को पकड़ लिया, लेकिन बाकी 2-3 महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलीं।
महिला को हिरासत में लिया गया
सावित्री ने बताया कि उनके गहने पकड़ी गई महिला के पास ही हैं। घटना की सूचना मिलते ही खाटूश्यामजी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी पीड़िता का साथ देते हुए आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़ी गई महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह कोई सुनियोजित गिरोह हो सकता है, जो भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है।