1966 में सितंबर माह में पड़ी थी गर्मी
इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा औसत न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस होता है। सागर में इस माह सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 759.7 मिमी 1891 में दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 264.1 मिमी 9 सितंबर 1983 को दर्ज की गई थी। उच्चतम अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस 30 सितंबर 1966 को दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस 30 सितंबर 1926 को दर्ज किया गया।अगस्त के आखिरी दिन भी गर्मी ने सताया
अगस्त के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में कुल बारिश 820.9 मिमी दर्ज हुई।पिछले वर्षों में हुई सितंबर में बारिश
2024 – 284.82023 – 153.3
2022 – 225.7
2021 – 225.7
2020 – 81.4
2019 – 542.1 (नोट – बारिश के आंकड़़े मिमी में हैं।)