विश्व पर्यावरण दिवस पर पुन: होगा पौधरोपण का कार्यक्रम
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पिछले वर्ष बटालियन स्थित ओशो पहाड़ी पर 3000 से ज्यादा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।


पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पिछले वर्ष बटालियन स्थित ओशो पहाड़ी पर 3000 से ज्यादा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। यहां प्रतिदिन लगभग 200 से अधिक टैंकरों के माध्यम से इन पौधों के लिए पानी की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि एक भी पौधा सूखे नहीं और यह पहाड़ी भविष्य में हरियाली से भर सके। इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां हजारों पौधे रोपे जाएंगे।
शहर में स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, भारत-तिब्बत सहयोग मंच इकाई सागर, स्वयं सिद्धा संस्था, भारतीय स्त्री शक्ति, लोटस पब्लिक स्कूल, कॉलेज व व्यापारिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया जाएगा। समाजसेवी डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पहाड़ी पर स्थायी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बोरिंग की व्यवस्था कर रहे हैं। यह कदम इस पौधरोपण अभियान को दीर्घकालिक सफलता की ओर ले जाएगा। इस अवसर पर वैदिक पद्धति से नारियल की सहायता से बोरिंग स्थल का चयन कर विधिवत भूमि पूजन किया गया, और कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष पं. अंकित तिवारी, राजा रिछारिया, बलवंत ठाकुर व विवेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Hindi News / Sagar / विश्व पर्यावरण दिवस पर पुन: होगा पौधरोपण का कार्यक्रम