मां गंगा की 1 हजार दीपकों से आरती, अभिषेक और विशेष श्रृंगार हुआ
झील किनारे चकराघाट स्थित मां गंगा मंदिर में अभिषेक, विशेष आरती, पूजन किया गया एवं भोग लगाया गया।
मां गंगा का अवतरण दिवस गुुरुवार को मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। झील किनारे चकराघाट स्थित मां गंगा मंदिर में अभिषेक, विशेष आरती, पूजन किया गया एवं भोग लगाया गया। रानीपुरा स्थित मां गंगा मंदिर में रात को 1000 दीपों से मां गंगा की महाआरती की गई। यहां भी सुबह अभिषेक, विशेष पूजा अर्चना और भोग लगाया गया। दोनों ही स्थानों में बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंचे। रानीपुरा स्थित गंगा मंदिर में सुबह से आकर्षक झांकी सजाई गई। सुबह 8 बजे अभिषेक हुआ। श्रृंगार के बाद दोपहर 2 बजे मां दिव्य हवन किया गया। राधे राधे संकीर्तन के साथ रात 8 बजे महाआरती हुई। मां को 56 भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्त यहां एकजुट हुए।
Hindi News / Sagar / मां गंगा की 1 हजार दीपकों से आरती, अभिषेक और विशेष श्रृंगार हुआ