Tomar Brothers threat: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित दे रहा धमकी
उल्लेखनीय है कि पीडि़ता ने अपने यूट्यूब चैनल में कुछ दिन पहले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित की करतूतों को लेकर खबर चलाई थी। इसमें दोनों के आपराधिक रिकार्ड और उसके जरिए बनाई गई संपत्ति के बारे में बताया गया था। इसके बाद से पीडि़तों को इंस्टाग्राम में तरह-तरह से धमकियां मिल रही है। उन्हें बम से उड़ाने तक की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पीडि़ता ने डीडी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। नेताओं-अफसरों का संरक्षण
हिस्ट्रीशीटर वीरेद्र और रोहित के कई आपराधिक रिकार्ड हैं। शहर के बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों ने उसे संरक्षण दे रखा है। बताया जाता है कि यही वजह है कि आज तक दोनों भाइयों को एक भी मामले में सजा नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद गवाहों और साक्ष्यों को प्रभावित करते हैं। इस काम में शहर के कुछ नेता और पुलिस वाले भी उसकी मदद करते हैं। यही वजह है कि आज एक भी मामले में दोनों भाइयों को कोर्ट से सजा नहीं मिली है, जबकि दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही इसके के चलते बेखौफ गुंडागर्दी भी करते हैं।
हिस्ट्रीशीटरों का है हाथ
धमकी के पीछे हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों का हाथ माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले वीरेंद्र ङ्क्षसह तोमर टिकरापारा इलाके में अंडे का ठेला लगाते थे। इसके बाद हत्या, गुंडागर्दी, वसूली जैसे कई अपराधों में दोनों भाइयों का नाम आया। दोनों सूदखोरी का धंधा शुरू किया। इसमें पहले सामान्य ब्याज लेते हैं, बाद में कई गुना अधिक वसूलते हैं। कई लोगों की जमीन, मकान और वाहन भी ब्याज के एवज में रखवा लिए हैं।