हिमांशु भारतीय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा कार्यालय से शुरू हुआ जो मुख्य मार्ग से होते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर तक पैदल मार्च कर वापस कार्यालय पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के ओतप्रोत होकर अधिकारी व कर्मचारियों ने वीरसपूतों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए जयघोष के नारे भी लगाये। 15 अगस्त के एक दिन पूर्व निकली इस यात्रा को आसपास के लोगों ने सराहा और इसमें भाग भी लिये।
तिरंगा यात्रा में ये हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में सहायक संचालक एम मिंज, योजना अधिकारी कलावती भगत, सहायक संचालक अशोक वर्मा, इंदिरा गांधी, निशा शर्मा, तनूजा सिंह, ममता सिंह, क्रीडा अधिकारी संजय शुक्ला, सियाराम ठाकुर, संजय श्रीवास, तरूण साहू, रविकांत डोय, दीपक नायडू, कन्हैया यादव सहित समस्त कर्मचारी शामिल हुए।
हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प……हिमांशु भारतीय
तिरंगा यात्रा को लेकर हिमांशु भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशा के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से पहले विद्यालय के आसपास गांव/इलाके में प्रभात फेरी निकालने और लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में बताये जाने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है, इसी के परिप्रेक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के समस्त स्टॉफ ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि कार्यालयीन अधिकारी व कर्मचारियों को संकल्प कराते हुए बच्चों और समुदाय को देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के महत्व, हर घर तिरंगा और तिरंगा की आन बान और शान को रखने की शपथ भी दिलाई गई।