CG Monsoon 2025: ज्येष्ठ मास की तपिश के बाद अब छत्तीसगढ़ में आषाढ़ मास की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
2/5
CG Monsoon 2025: मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश में आज शुक्रवार को तेज गर्जना के साथ ही कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग अलग इलाकों भारी बारिश का अनुमान भी मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है।
3/5
CG Monsoon 2025: वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा समेत कई अन्य जिलों में जमकर बारिश होगी।
4/5
CG Monsoon 2025: 14 जून के आसपास प्रदेश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
5/5
CG Monsoon 2025: मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आषाढ़ की दस्तक के साथ ही इस बार मानसून का स्वागत प्रदेश वासियों को ठंडी राहत के साथ मिलेगा।