scriptCongress Protest: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी, पूर्व CM बघेल समेत वरिष्ठ नेेता रहे मौजूद, देखें तस्वीरें | Patrika News
रायपुर

Congress Protest: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी, पूर्व CM बघेल समेत वरिष्ठ नेेता रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

Congress Protest: लोकतंत्र की हत्या और पूंजीपतियों के संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी की।

रायपुरJul 23, 2025 / 03:00 pm

Khyati Parihar

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
1/8
Congress Protest: लोकतंत्र की हत्या और पूंजीपतियों के संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी की। राजधानी में वीआईपी तिराहे के बाद जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
2/8
Congress Protest: इस दौरानकार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें ज्यादातर यात्री बसें और निजी वाहन शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
3/8
Congress Protest: जाम की वजह से जनता को यू-टर्न लेकर रास्ता बदलना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहन चालकों को उठानी पड़ी। जाम में तीन एबुलेंस भी फंसी रही, जिसे बाद कार्यकर्ताओं की मदद से ही बाहर निकाला गया।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
4/8
Congress Protest: राजधानी रायपुर में चक्काजाम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं की संख्या कम थी। बाद में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटने लगे। कुछ कार्यकर्ता तो जाम में फंसी यात्री बसों में चढ़कर प्रदर्शन और नारेबाजी कीे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
5/8
Congress Protest: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने के बाद कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगे। बघेल ने कहा कि आज का आंदोलन जनता की आवाज है। आज देशभर में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है। प्रदेश की संपत्ति चुनिंदा पूंजीपतियों को बेची जा रही है। जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
6/8
Congress Protest: इस दौरान वरिष्ठ नेेता सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, आकाश तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
7/8
Congress Protest: भाजपा की सरकार प्रदेश की जंगलों की कटाई की अनुमति देकर वन संपदा, खनिज संपदा की लूट की छूट अदाणी को दी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में जंगलों की कटाई हो रही है। इस लूट को रोकने के लिए पूरा प्रदेश एकजुट है। - दीपक बैज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
8/8
Congress Protest: आर्थिक नाकाबंदी कर भाजपा सरकार के संरक्षण में अदाणी के द्वारा जो यहां की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है उसका विरोध है। आम जनता ने जंगल कटाई के विरोध में इस आर्थिक नाकेबंदी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया। - डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Congress Protest: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी, पूर्व CM बघेल समेत वरिष्ठ नेेता रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.