scriptPM Awas Yojana: मुख्यमंत्री से मिली घर की चाबी, संतु चक्रेस ने कहा– जिंदगी भर नहीं भूलूंगा ये पल | Patrika News
रायपुर

PM Awas Yojana: मुख्यमंत्री से मिली घर की चाबी, संतु चक्रेस ने कहा– जिंदगी भर नहीं भूलूंगा ये पल

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण न सिर्फ जरूरतमंदों को पक्का मकान दे रही है, बल्कि उनके सपनों को भी नया ठौर और आत्म-सम्मान दे रही है। ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा निवासी 70 वर्षीय संतु चक्रेस की।

रायपुरJun 11, 2025 / 03:49 pm

Laxmi Vishwakarma

PM Awas Yojana
1/5
PM Awas Yojana: वर्षों तक कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले बुजुर्ग संतु चक्रेस आज बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि उन्हें उनका पहला पक्का घर मिल गया है। खास बात यह रही कि इस घर की चाबी उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों से मिली, जब वे हाल ही में जशपुर प्रवास पर थे।
PM Awas Yojana
2/5
PM Awas Yojana: भावुक संतु चक्रेस ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में जब चिंता से मुक्त होकर जीना चाहता है, तब यह पक्का मकान मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है। अब मुझे और मेरे परिवार को न तो बारिश से डर है और न ही जहरीले जीव-जंतुओं से। अब हमारा भी एक सुरक्षित और मजबूत आशियाना है।
PM Awas Yojana
3/5
PM Awas Yojana: संतु चक्रेस ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ था, जो अब पूर्ण रूप से बनकर तैयार है। यह महज एक मकान नहीं, बल्कि उनके लिए आत्म-सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक है।
PM Awas Yojana
4/5
PM Awas Yojana: कोरबा जिले में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम पतुरियाडाँड़ में रहने वाले धुरसाय ने बताया कि पीएम आवास योजना से मिले पक्के मकान से मुसीबतों से भी मुक्ति मिल गई है। सरकार का धन्यवाद, जिन्होंने हम जैसे जंगल में रहने वाले गरीबों के लिए सोचा।
PM Awas Yojana
5/5
PM Awas Yojana: सरकार ने आवासहीनों को पक्का मकान दिलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। 'मोर दुवार- साय सरकार' नामक इस अभियान के माध्यम से गरीब, वंचित और आवासहीन परिवारों के घर जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों यहां तक कि, मुख्यमंत्री भी दस्तक देने पहुंचे।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / PM Awas Yojana: मुख्यमंत्री से मिली घर की चाबी, संतु चक्रेस ने कहा– जिंदगी भर नहीं भूलूंगा ये पल

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.