scriptMango Festival में CM साय बोले आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार | Patrika News
रायपुर

Mango Festival में CM साय बोले आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार

रायपुर में चल रहे राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। Mango Festival का समापन 9 जून को होगा।

रायपुरJun 08, 2025 / 03:00 am

Anupam Rajvaidya

Mango Festival
1/10
Mango Festival
2/10
Mango Festival
3/10
Mango Festival
4/10
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जून को राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV Raipur) के कृषि मण्डपम् में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 2025 (National Mango Festival) में शामिल हुए, जहां उन्होंने आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया। सीएम साय ने कहा कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। किसान जितने अधिक आम के पौधे लगाएंगे, उतना अधिक लाभ मिलेगा। आम और उद्यानिकी फसलों के विस्तार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य साकार हो सकेगा।
यह भी पढ़ें : बोधघाट परियोजना और रिवर इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर PM Modi और CM साय ने की महत्वपूर्ण चर्चा
Mango Festival
5/10
Mango Festival
6/10
Mango Festival
7/10
राष्ट्रीय आम महोत्सव 2025 (National Mango Festival) रायपुर में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के 450 से अधिक किसानों द्वारा विभिन्न किस्मों के 1200 से अधिक आमों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही आमों से बने 56 उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ‘न्यूज लेटर‘ का विमोचन किया। आयोजकों द्वारा अतिथियों का उन्नत किस्म के आम के ग्राफ्टेड पौधे देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 सब-इंस्पेक्टरों की होगी भर्ती
Mango Festival
8/10
Mango Festival
9/10
Mango Festival
10/10
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा छत्तीसगढ़ उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आम महोत्सव 2025 (National Mango Festival) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार बीजेपी विधायक अनुज शर्मा (BJP MLA Anuj Sharma), छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न राज्यों से आए आम उत्पादक किसान और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। सीएम विष्णुदेव साय सहित अतिथियों ने इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Mango Festival में CM साय बोले आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.