scriptAxiom-4 Mission: Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई | Historic success of Axiom-4 space mission, Chief Minister congratulated Group | Patrika News
रायपुर

Axiom-4 Mission: Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

Axiom-4 Mission: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई।

रायपुरJul 15, 2025 / 05:56 pm

Love Sonkar

Axiom-4 Mission: Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई (Photo Patrika)

Axiom-4 Mission: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षण केवल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए ही नहीं, अपितु हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि भारत की युवा वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक स्तर पर बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी का प्रमाण है।
18 दिन बाद धरती पर लौटे

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों के प्रवास के बाद, ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 चालक दल प्रशांत महासागर में उतरे। एक ऐतिहासिक क्षण में, ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 चालक दल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों के प्रवास के बाद प्रशांत महासागर में उतरे।
15 जुलाई 2025, दोपहर 3:00 बजे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा के बाद धरती पर लौट आए है। यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन 4 का हिस्सा थी, शुभांशु स्पेसएक्स के ग्रेस यान से लौटे और कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण है।

Hindi News / Raipur / Axiom-4 Mission: Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

ट्रेंडिंग वीडियो