scriptCG News: ‘संकल्प से सिद्धि’ पर बोले सीएम विष्णु देव साय, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भविष्य का रोडमैप | CG News: CM Vishnu Deo Sai press conference on 'Sankalp se Siddhi' | Patrika News
रायपुर

CG News: ‘संकल्प से सिद्धि’ पर बोले सीएम विष्णु देव साय, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भविष्य का रोडमैप

CG News: पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेसवार्ता में कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है।

रायपुरJun 12, 2025 / 12:44 pm

Laxmi Vishwakarma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Photo source- DPR)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Photo source- DPR)

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार दी है। वहीं, डबल इंजन ने नक्सलवाद पर ब्रेक लगाया है। यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रदेश में भाजपा का संकल्प से सिद्धी अभियान के शुभारंभ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है। संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा। आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेसवार्ता में कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है। भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चाहे जम्मू-कश्मीर का मामला हो, महिला सशक्तीकरण की बात हो। प्रधानमंत्री मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए हैं। मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है।

CG News: पिछली सरकार ने गरीबों का हक छीना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों का हक छीना गया, गरीबों का आवास नहीं बन पाया था। 13 दिसंबर को सरकार की शपथ और 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दी। सुशासन तिहार के दौरान पता चला कि गांव में राज मिस्त्रियों की कमी हो गई है, क्योंकि इतने ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। किसानों से किया गया वादा निभाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, पारदर्शी शासन-प्रशासन के लिए निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने का काम किया है। कोयले के परिवहन की परमिट व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है। इससे कोयला परिवहन में होने वाली धांधली रुकेगी तथा राजस्व का नुकसान कम होगा। आबकारी विभाग से जुड़ी लाइसेंस प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया है। प्रदेश में जेम पोर्टल के जरिए ही सरकारी विभागों में खरीदारी का नियम अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

नई औद्योगिक नीति से निवेश और विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नई औद्योगिक नीति लागू की है। इन्वेस्ट कनेक्ट के जरिए छत्तीसगढ़ में अब तक साढ़े पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। हमने सुशासन के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग गठित किया है। यह विभाग दूसरे विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने का काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें

CG News: एक ही सरकारी गाड़ी में डला 25 लाख का पेट्रोल और डीजल, खुलासे पर एक सस्पेंड

किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना के तहत हर साल छह हजार रुपए की राशि दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में 26 लाख किसान भाइयों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को 10000 रुपए सालाना दिया जा रहा है। श्री रामलला दर्शन योजना, तीर्थ यात्रा योजना का काम हम लोग कर पा रहे हैं। मैं जनजातीय समाज का हूं, हमारा मान-समान बढ़ा है। देश के सर्वोच्च स्थान पर राष्ट्रपति आदिवासी हैं, ये सौभाग्य का विषय है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग है, इसके लिए पीएम जनमन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की है। सड़क, बिजली, पानी सबकुछ अब पहुंचने लगा है। जनजातीय समाज के लोग भी आज खुश हैं। किसान समान निधि भी दी जा रही है।

पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 4 नंबर लाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के आने के पहले इकोनॉमी 10वें स्थान पर था। जिसे पीएम मोदी ने इसे चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी के कारण ही ऐसा हुआ कि देश में कोरोना की वैक्सीन तैयार की गई। कई देश में पीएम मोदी को हनुमानजी का दर्जा दिया गया है। ये 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव की बात है। भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है।

नक्सलवाद के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन

विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ आपरेशन में पीएम मोदी का आशीर्वाद रहा है, जिसके कारण कई बड़े नक्सली लीडर ढेर हो गए हैं। भ्रष्टाचार को लेकर सभी रस्ते बंद किए जा चुके हैं। पीएम ने वादा था कि सीजीपीएससी में युवाओं के साथ हुए छल पर कार्रवाई होगी, बड़ी कार्रवाई हो रही है। नई उद्योग नीति में निवेशकों को बड़ी रियायत देने का काम कर रहे हैं।

Hindi News / Raipur / CG News: ‘संकल्प से सिद्धि’ पर बोले सीएम विष्णु देव साय, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भविष्य का रोडमैप

ट्रेंडिंग वीडियो