CG Cabinet Expansion: दिल्ली बुलाए गए नए मंत्री
सूत्रों के मुताबिक, शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची हैं, जिसमें बैठकर मंत्री वापस जाएंगे।CG Cabinet Expansion: 11 से बढ़कर 14 हुए मंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कुल 11 मंत्री कार्यरत थे। आज के शपथ ग्रहण के बाद अब छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री हो गए हैं। यह राज्य की राजनीति के इतिहास में पहली बार है जब कुल 14 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बना है।हरियाणा फार्मूला लागू
संविधान के मुताबिक, 90 विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की संख्या अधिकतम 15% तक ही सीमित रह सकती है, यानी अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते थे। लेकिन इस बार हरियाणा में लागू फार्मूले को अपनाते हुए छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्री बनाए गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम
शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह से पारंपरिक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सभी कैबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद बृज मोहन अग्रवाल सहित सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है। शपथ ग्रहण (CG Cabinet Expansion) के बाद राज्यपाल, सीएम ने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।तीन नए मंत्री
1. गजेंद्र यादव समीकरण : ओबीसीविधानसभा: दुर्ग शहर
उम्र: 47 वर्ष
इसलिए: ओबीसी वर्ग से आते है। आरएसएस की भी पसंद हैं। यादव समाज के लोगों पर पकड़ बनाए रखना चाहती है। ताकि भविष्य में राजनीतिक तौर पर इसका फायदा और ज्यादा मिले।
विधानसभा: आरंग
उम्र: 36 वर्ष
इसलिए: सतनामी समाज के धर्मगुरु हैं। समाज में अच्छी पैठ है। सतनामी समाज के वोटर अभी बंटे हुए हैं। इसलिए भाजपा अब अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वर्ग को लाना चाहती है।
विधानसभा: अंबिकापुर
उम्र: 59 वर्ष
इसलिए: मुख्यमंत्री के करीबी हैं। अंबिकापुर में पहली बार चुनाव लड़ रहे अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को बहुत कम अंतर से हराया। अंबिकापुर में एक बड़े नेता बनाने के लिए मंत्री बनाया जा रहा है।