यह भी पढ़ें:
CG News: 3 दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 6 जून से, 200 से अधिक किस्मों और 56 व्यंजनों से रूबरू होंगे प्रदेशवासी इस अवसर पर आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता भी आयोजित है। आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते हैं। इस महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतया निशुल्क है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 5 से 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता का भी आयोजन आम महोत्सव के दौरान किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों दशहरी, लंगडा, बाबे ग्रीन, चौसाए मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अबिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है।
विशिष्ट किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत हाथीझुल, नूरजंहा, लड्डु, गुलाब खास किस्मों के उत्पादक भाग ले सकते हैं। आयातित किस्म की प्रतियोगिता में मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स एवं गोल्डन नगेट्स किस्मों को शमिल किया गया है।
6 को दोपहर 12 बजे तक पंजीयन आयोजन के प्रथम दिवस 6 जून को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा।