scriptCG Monsoon Update: नवतपा के बाद भी तप रहा शहर, मानसून आने में हो रहा देरी.. | CG Monsoon Update: The city is still hot even after Navtaap | Patrika News
रायगढ़

CG Monsoon Update: नवतपा के बाद भी तप रहा शहर, मानसून आने में हो रहा देरी..

CG Monsoon Update: रायगढ़ शहर सहित जिले भर में इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गया है, जिसके चलते लोग दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं।

रायगढ़Jun 09, 2025 / 01:17 pm

Shradha Jaiswal

नवतपा के बाद भी तप रहा शहर(photo-unsplash)

नवतपा के बाद भी तप रहा शहर(photo-unsplash)

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर सहित जिले भर में इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गया है, जिसके चलते लोग दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। हालांकि नवतपा विगत 2 जून से समाप्त हो गया है, इसके बावजूद गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। जिसके चलते तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में रविवार को जिले का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें

CG Monsoon 2025: 10 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी! गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, पढ़े मौसम रिपोर्ट

CG Monsoon Update: नवतपा के बाद भी नहीं मिला राहत

मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। जिससे फिर एक बार 43 से 44 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है। इसलिए अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही मानसूनी हवा की गतिविधि कमजोर होने के कारण अब जिले में मानसून पहुंचने में भी विलंब हो सकता है।
नवतपा में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार नवतपा के शुरूआत में ही अंधड़ के साथ बारिश होने से तपन काफी हद तक कम हो गई थी, लेकिन इसके विदा होने के बाद अब सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिए हैं। इसके चलते अब दिनों-दिन लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे रविवार को जिले का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था, इससे दोपहर के समय जहां शहर की सड़कें विरान होने लगी थी तो वहीं शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी सब्जी बेचने आने वाले ग्रामीण भी दोपहर के समय छांव की तलाश करते नजर आए।

मानसून की दस्तक में देरी से बढ़ी परेशानी

इस दौरान बाजार आए व्यवसायियों का कहना था कि नवतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चला, इस दौरान हल्की वर्षा होने से गर्मी का कुछ खास अहसास नहीं हुआ, लेकिन जब से नवतपा खत्म हुआ है, उसके बाद से लगातार गर्मी बढ़ रही है। जिससे अब बाजार में भी बैठना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब सुबह और शाम दोनों समय गर्मी के चलते काफी दिक्कत हो रही है।
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले 4 से 5 दिनों तक लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद अगर अरब सागर से मानूसनी हवा की दिशा बदलती है तो धीरे-धीरे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, ऐसे में अब सेहत को ध्यान में रखते हुए लोगों को धूप से बचने की जरूरत है।

मानसून के लिए नहीं बन रहा सिस्टम

इस संबंध में मौमस विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव हो रहा है, इसके कारण अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर हो गई, जिसके चलते अभी मानसून आने की संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विभोभ के चलते सोमवार को बुंदाबांदी होने की संभावना है।
रविवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप थी, जिसके चलते कामकाजी लोग तो अपने काम में निकल गए थे लेकिन दोपहर होते तक वो भी परेशान होने लगे, ऐसे में अब शाम 4 बजे से काम शुरू कर देर शाम तक काम करने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही गर्मी और उमस के चलते सड़कें भी विरान होने लगी है, जिससे दोपहर के समय लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। वहीं शाम होते ही फिर से सड़कों में जाम का नजारा देखने को मिला।

Hindi News / Raigarh / CG Monsoon Update: नवतपा के बाद भी तप रहा शहर, मानसून आने में हो रहा देरी..

ट्रेंडिंग वीडियो