Independence Day:प्रवासी भारतीयों के लिए आजादी का मतलब, जानिए किस देश में कैसे मनाते हैं पंद्रह अगस्त
Indian Independence Day Celebrations Abroad: विदेशों में कहीं भारतीय उच्चायोग,कहीं भारतीय दूतावास तो कहीं एनआरआई संगठनों की ओर से भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
दोहा कतर में भारतीय दूतावास की ओर से इस बार मनाए जाने वाले भारत के स्वतंत्रता दिवस का आमंत्रण। ( फोटो: X Handle India in Qatar.)
Indian Independence Day Celebrations Abroad:भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों के लिए 15 अगस्त (Independence Day)का दिन विशेष महत्व रखता है। यह दिन न केवल भारत की स्वतंत्रता (Indian Independence Day Celebrations Abroad) का प्रतीक है, बल्कि पूरे विश्व में बसे भारतीयों के बीच एकजुटता और गौरव का एहसास भी कराता है। हर साल, दुनिया भर में भारतीय समुदाय इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। विदेशों में रह रहे भारतीयों की नजर में आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक या ऐतिहासिक संदर्भों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत अनुभूति है। उनके लिए आज़ादी के बहुत मायने हैं,मगर परदेस में होने की वजह से उनके लिए बार बार भारत आना मुश्किल होता है। ऐसे मौकों पर वे अपनी धरती को मिस करते हैं। इसलिए वे भारतीय उच्चायोग,भारतीय दूतावास या एनआरआई संगठनों की ओर से मना जाने वाले भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करते हैं।
#India and Indian communities across the world will celebrate India’s Independence Day August 15th! In celebration, let’s take a stroll down memory lane back to the 2023 DISHA USA Gala in Houston, Texas. Singing the Indian National Anthem and celebrating a country I love dearly. pic.twitter.com/tjdizm1z4L
दरअसल विदेश में रहते हुए भारतीय अपनी जड़ों, संस्कृति, भाषा और परंपराओं के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। उनके लिए आज़ादी का अर्थ है अपनी भारतीय पहचान खुल कर जीना, चाहे वो किसी भी देश में क्यों न हों। बिना भेदभाव या पूर्वाग्रह के अपने धर्म, खान-पान, पोशाक या त्योहार मनाने की स्वतंत्रता। विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए आज़ादी का अर्थ है शिक्षा, करियर और नवाचार के क्षेत्र में बिना बाधा के आगे बढ़ने की स्वतंत्रता। एक ऐसा वातावरण जहां टेलेंट और मेहनत को पहचान मिले, न कि सिफारिश या जात-पात के आधार पर आगे बढ़ा जाए।
प्रवासी भारतीयों की संख्या और प्रमुख देशों में उनकी उपस्थिति
दुनिया भर में भारतीय प्रवासी समुदाय की संख्या बहुत बड़ी है, और ये भारतीय कई देशों में अलग-अलग काम कर रहे हैं।
देश का नाम
प्रवासी भारतीयों की संख्या
अमेरिका
45 लाख से अधिक
यूएई
35 लाख से अधिक
सऊदी अरब
25 लाख से अधिक
मलेशिया
20 लाख से अधिक
कनाडा
16 लाख से अधिक
यूके (ब्रिटेन)
15 लाख से अधिक
सिंगापुर
लगभग 8 लाख से अधिक
ऑस्ट्रेलिया
7 लाख से अधिक
कुवैत
6 लाख से अधिक
कतर
3 लाख से अधिक
प्रवासी भारतीय 15 अगस्त कैसे मनाते हैं ?
कई देशों में बसे भारतीय हर साल 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, हालांकि उनके मनाने के तरीके देश की संस्कृति और उनके सामाजिक-आर्थिक संदर्भ पर निर्भर करते हैं। कई तरीके हैं जिनसे प्रवासी भारतीय 15 अगस्त मनाते हैं:
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में 15 अगस्त
अमेरिका में भारतीय समुदाय 15 अगस्त को कई आयोजनों, जैसे भारतीय ध्वज फहराना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की जयंती पर विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं। न्यूयॉर्क, लॉस एंजेल्स और सैन फ्रांसिस्को जैसी प्रमुख शहरों में भारतीय कांसुलेट के भारतीय समुदाय के साथ आधिकारिक कार्यक्रम होते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्वतंत्रता दिवस
UAE में भारतीय समुदाय काफी बड़ा है और यहाँ हर साल 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारतीय दूतावास की ओर से एतिहाद क्षेत्र में सामूहिक आयोजनों की व्यवस्था की जाती है, जिसमें भारतीय नागरिक और परिवार भाग लेते हैं।
कनाडा में स्वाधीनता दिवस
कनाडा में भी 15 अगस्त को भारतीय समुदाय भारत के स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कई शहरों मसलन टोरंटो और वैंकूवर, भारतीय कांसुलेट्स द्वारा रात्रि भोज और अन्य सामुदायिक कार्यक्रम होते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में 15 अगस्त
ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीय 15 अगस्त को भारतीय कांसुलेट्स की ओर से आयोजित 15 अगस्त के समारोहों में हिस्सा लेते हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों में भारतीय सांस्कृतिक संगठन नृत्य, संगीत और पारंपरिक भारतीय खानों का आयोजन करते हैं।
ब्रिटेन में स्वाधीनता दिवस
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय झंडा फहराने के साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित करता है। लंदन में भारतीय उच्चायोग की ओर से एक भव्य आयोजन होता है।
मलेशिया और सिंगापुर में स्वतंत्रता दिवस
मलेशिया और सिंगापुर में भी भारतीय समुदाय अपनी भारतीयता का सम्मान करते हुए 15 अगस्त मनाते हैं। यहाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा, सामूहिक भोजन और झंडा फहराने के कार्यक्रम होते हैं।
दुबई और अन्य खाड़ी देशों में 15 अगस्त
खाड़ी देशों में भारतीयों की बड़ी संख्या है, और ये दिन भारतीय समुदाय के लिए एक बहुत बड़ा अवसर होता है। यहां आमतौर पर ध्वजारोहण, भारतीय संगीत, नृत्य और पारंपरिक खानपान का आयोजन होता है।
नॉस्टैल्जिया और देशभक्ति की भावना का प्रचार प्रसार
प्रवासी भारतीयों के दिल में भारत के लिए एक गहरी भावनात्मक जुड़ाव है और उनके लिए आज़ादी 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने या अपने बच्चों को भारत की कहानियां सुनाने का अवसर है वो अपने देश को और बेहतर, सुरक्षित, और विकसित देखने की चाह में आज़ादी की परिभाषा को नई दिशा देते हैं। अपने बच्चों को अपनी धरती और अपने देश के बारे में बता कर उन्हें देश से प्यार करना सिखाते हैं।
स्वतंत्र सोच और वैश्विक दृष्टिकोण
विदेश में रह कर भारतीय कई बार वैश्विक नजरिया रखते हैं, और तब उन्हें आज़ादी का मतलब समझ में आता है: हर व्यक्ति को अपनी सोच, जीवनशैली, और मान्यताओं के साथ जीने का हक और किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह से मुक्त समाज की कल्पना।
स्वतंत्रता दिवस मनाने का तरीका और धरा से प्रेम
प्रवासी भारतीयों का भारत के स्वतंत्रता दिवस मनाने का तरीका उनकी मातृभूमि के प्रति गहरी निष्ठा और प्रेम को प्रदर्शित करता है। चाहे वह अमेरिका हो, यूके हो, यूएई हो या ऑस्ट्रेलिया, हर जगह भारतीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गर्व और उल्लास के साथ किया जाता है। 15 अगस्त का यह दिन प्रवासी भारतीयों के लिए एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरता है, और वे अपने भारतीय होने का गर्व महसूस करते हैं।
-रामा तक्षक,प्रवासी भारतीय साहित्यकार, नीदरलैंड।
मेरे लिए स्वतंत्रता के मायने
स्वतंत्रता शब्द जीवन की जड़ों से जुड़ा शब्द है। एक बालक जन्म के साथ ही माँ के दूध, लाड़ प्यार और पारिवारिक परिवेश का अधिकारी है। इस मायने स्वतंत्रता, इस धरती पर, मानव जीवन का सूरज की रोशनी और चाँद की चाँदनी और खुली हवा में साँस लेने का नाम है। इन अर्थों में, मेरे लिए, स्वतंत्रता का अर्थ है एक सम्प्रभु देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में, जीवन यापन करना है। जहाँ किसी का उत्पीड़न न हो। सभी को अपनी सोच और भावनाओं को व्यक्त करने की स्वतंत्रता हो। यह सब जीवन के साझा मूल्यों की सीमाओं और सम्मान के साथ घटे।
-रामा तक्षक,प्रवासी भारतीय साहित्यकार, नीदरलैंड।
यह एक सतत चलती हुई प्रक्रिया
बहरहाल विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए आज़ादी केवल 1947 की एक तारीख नहीं है, बल्कि यह जोश, उमंग और उत्साह के साथ एक सतत चलती हुई प्रक्रिया है, जहां वे अपने भारतीय मूल्यों को गौरव के साथ जीते हैं, और एक ऐसे समाज की कामना करते हैं जहां भारत भी हर स्तर पर वास्तविक स्वतंत्रता का प्रतीक बने।
इनपुट क्रेडिट: विदेश मंत्रालय, वैश्विक प्रवासी भारतीय रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्यटन संगठन, NRI व PIO जनसंख्या आँकड़े।
Hindi News / Patrika Special / Independence Day:प्रवासी भारतीयों के लिए आजादी का मतलब, जानिए किस देश में कैसे मनाते हैं पंद्रह अगस्त