इन जिलों में होगी हल्की बारिश…
मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त को सुबह से ही बादल छाया रहेंगे। इसके साथ ही पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा जिले और मधुबनी जिले में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर झोंके के साथ 30-40 प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि प्रदेश के कई जगहों पर मौसम पूरी तरह शुष्क और सामान्य बना रह सकता है।
इन भागों में एक्टिव रहेगा मानसून
मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ ही जिलों में 15 अगस्त को अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार में यह एक-दो जगहों तक ही सीमित रहने की संभावना है।
गुरूवार को कैसा रहा मौसम
बिहार के 5 जिलों में बुधवार को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक सहरसा में 2.1 मिलीमीटर पानी गिरा। जबकि राज्य के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। बिहार में सबसे ज्यादा पारा पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस गयाजी और वैशाली में रहा।
पटना में कैसा रहा मौसम
पटना में गुरुवार की सुबह से ही आसमान साफ था। सूरज के तल्ख तेवर रहने के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में अचानक 4.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। पटना का अधिकतम पारा 32.6 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।