जैन मंदिरों में हो रहा संस्कार शिविर का आयोजन
इन शिविरों में देश भर से जैन दर्शन के लिए लगभग 100 प्रखर विद्वान एवं विदुषी धार्मिक शिक्षण एवं नैतिक संस्कारों का संचार कर रहे हैं।
आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से संचालित दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन जैन मंदिर में किया जा रहा है। इन शिविरों में देश भर से जैन दर्शन के लिए लगभग 100 प्रखर विद्वान एवं विदुषी धार्मिक शिक्षण एवं नैतिक संस्कारों का संचार कर रहे हैं। संस्कार शिक्षण शिविर के क्षेत्रीय मुख्य संयोजक पंडित मोहित शास्त्री कर्रापुर बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल धार्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार नहीं, अपितु नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
Hindi News / जैन मंदिरों में हो रहा संस्कार शिविर का आयोजन