ये दिखते हैं लक्षण 1. मस्तिष्क का मोटा कॉर्टेक्स और बड़ा हिप्पोकैम्पस (मस्तिष्क का स्मृति से जुड़ा भाग) वॉल्यूम बेहतर स्मृति और जैविक रूप से युवा होने को बताता है। 2. सिकुड़ता हिप्पोकैम्पस तेजी से आते बुढ़ापे और मनोभ्रंश के बढ़ते जोखिम का संकेत देता है।
3. मस्तिष्क निलय के आसपास के ऊतकों के क्षय बढ़ती उम्र का संकेत देते हैं। यह हो सकता है लाभ नए शोध से अल्जाइमर, स्ट्रोक और हृदय संबंधी जैसी दीर्घकालिक बीमारियों का समय से पहले पता लगाया जा सकता है। इससे जीवनशैली में बदलाव या अन्य उपचार माध्यमों से बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके साथ ही जैविक रूप में उम्र बढऩे की गति को भी कम किया जा सकता है।