scriptदृष्टिबाधित बच्चों का गाना सुन भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, छलक उठे आंसू | President Droupadi Murmu became emotional after listening to song of visually impaired children | Patrika News
राष्ट्रीय

दृष्टिबाधित बच्चों का गाना सुन भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, छलक उठे आंसू

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष शुभकामना गीत सुन कर वे भावुक हो गईं।

भारतJun 20, 2025 / 05:16 pm

Shaitan Prajapat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Photo – IANS)

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा पर है। इस दौरान शुक्रवार को अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर वह एक कार्यक्रम में शामिल हुई जहां एक विशेष शुभकामना गीत सुन कर वह भावुक हो गई। दरअसल यात्रा के दौरान मुर्मू ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) का दौरा किया था जहां दृष्टिबाधित बच्चों के एक समूह ने गीत गा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बच्चों का गाना सुन कर राष्ट्रपति की आंखों से आंसू छलक आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

राष्ट्रपति ने कही यह बात

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, यह बच्चे बहुत खूबसूरती से गा रहे थे और अपने दिल से गा रहे थे। इनका गाना सुन कर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने आगे कहा, समूह की प्रतिभा ने उनके इस विचार की पुष्टि की है कि विकलांग बच्चों में कुछ विशेष क्षमताएं होती हैं। राष्ट्रपति ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि उनकी सफलता निश्चित है।

उत्तराखंड के राज्यपाल ने भी किया बच्चों को संबोधित

कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बच्चों से कहा, देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक एक मजबूत भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आप राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें

Bihar Elections: क्या इस्लामपुर से होगा नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासी डेब्यू? बदलेंगे चुनावी समीकरण?

राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन करेंगी मुर्मू

राष्ट्रपति गुरुवार को उत्तराखंड पहुंची है और अपनी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह राष्ट्रपति पार्क की आधारशिला भी रखेंगी और राष्ट्रपति निकेतन की जैव विविधता पर एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगी। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राज्य सरकार के एक कार्यक्रम में भाग लेकर दिल्ली वापस लौटेंगी।

Hindi News / National News / दृष्टिबाधित बच्चों का गाना सुन भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, छलक उठे आंसू

ट्रेंडिंग वीडियो