scriptमानसून दिखाएगा असर: 15 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी | Monsoon to show its impact, heavy rain alert issued by IMD for 15 August for multiple states | Patrika News
राष्ट्रीय

मानसून दिखाएगा असर: 15 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने 15 अगस्त के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतAug 14, 2025 / 04:29 pm

Tanay Mishra

Heavy rain alert

Heavy rain alert (Representational Photo)

मानसून (Monsoon) की रफ्तार में में कभी उतार देखने को मिल रहा है, तो कभी चढ़ाव। कभी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, तो कभी अचानक से ही मानसून की रफ्तार तेज़ हो जाती है। हालांकि जब से मानसून ने दस्तक दी है, देश के ज़्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिली है, जिससे न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है, बल्कि पानी की किल्लत भी दूर हुई है। कई राज्यों के बांधों में पानी के स्तर बढ़ गया है। कुछ राज्यों में तो इतनी ज़्यादा मूसलाधार बारिश देखने को मिली कि बाढ़ ही आ गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई। देशभर में मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

राजस्थान में मानसून का यह सीज़न अच्छा रहा है। राज्य में अच्छी बारिश हुई है। राजस्थान में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। पिछले कुछ दिन में राजस्थान में ज़्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन अब फिर राज्य में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 15 अगस्त को रुक-रूककर भारी बारिश, तो कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी भी चलेगी।

राजधानी दिल्ली में मानसून ने ली करवट

देश की राजधानी में इस बार ज़्यादा बारिश नहीं हुई। कुछ दिन अच्छी बारिश ज़रूर हुई, लेकिन यह सिलसिला बना नहीं रहा। अब राजधानी दिल्ली में मानसून ने करवट ले ली है और बारिश का दौर शुरू हो गया है। तेज़ बारिश से दिल्ली में कई जगह पानी भी भर गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 15 अगस्त को दिल्ली में तेज़ बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह आंधी भी चल सकती है।
Heavy rain alert
Heavy rain alert

15 अगस्त को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 15 अगस्त को देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। उत्तरपश्चिम भारत की बात करें, तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 15 अगस्त को जमकर बादल बरसेंगे। पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में कई जगह 15 अगस्त को जमकर बादल बरसेंगे। उत्तरीपूर्व भारत में मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह स्वतंत्रता दिवस पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट हैं। 15 अगस्त के दिन दक्षिणी भारत के तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी कई जगह तेज़ बारिश हो सकती है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें, तो मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में 15 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है।

Hindi News / National News / मानसून दिखाएगा असर: 15 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो