विमान का एक इंजन फेल
मिली जानकारी के अनुसार, विमान का एक इंजन फेल हो गया था, इसलिए इसे मुंबई डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान रात 9.52 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को डायवर्ट कर मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। आवश्यक जांच के बाद विमान का फिर संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।
पायलट ने भेजा पैन-पैन-पैन का संदेश
सूत्रों के मुताबिक पायलट ने इंजन में खराबी के कारण मुंबई ATC को ‘पैन पैन पैन’ संदेश भेजा। यह एक आपातकालीन संदेश है, जो किसी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत नहीं देता। इससे पहले रविवार को पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान को टेकऑफ के लिए रनवे पर पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों ने दावा किया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान 9 घंटे की देरी के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।