माध्यम से भारी बारिस की चेतावनी
अगले सात दिनों तक केरल, माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 10-14 जून के बीच इन क्षेत्रों में गरज, बिजली और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से, 12-16 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बहुत भारी वर्षा, जबकि 14-16 जून को केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी है।
पश्चिम में भारी बारिश
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 10-11 जून को हल्की/मध्यम वर्षा के साथ आंधी और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं संभावित हैं। 12-14 जून के दौरान हवा की गति 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। 12-16 जून को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी वर्षा और 13-14 जून को कोंकण व गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है।
पूर्व में बारिश के आसार
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक हल्की/मध्यम वर्षा और आंधी की संभावना है। 12 जून को अंडमान-निकोबार और 13-16 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी वर्षा हो सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का हाल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में 10-25 जून के बीच छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, आंधी और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है।