scriptHeavy Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; 5 जिलों में स्कूल की छुट्टियां | Heavy Rain Alert: Red alert for heavy rain in Haryana, holidays of officers and employees cancelled; School holidays in 5 districts | Patrika News
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; 5 जिलों में स्कूल की छुट्टियां

Heavy Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश के कारण ज्यादातर नदियां उफान पर है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के 5 जिलों में स्कूलों का अवकाश रहेगा।

चण्डीगढ़ हरियाणाSep 01, 2025 / 08:51 pm

Ashib Khan

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जा

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी (File Photo)

 Heavy Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। प्रदेश में यमुना, घग्गर, टांगरी सहित अधिकतर नदियां उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। IMD ने मंगलवार को प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। 

5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर प्रशासन ने 5 जिलों में यमुनानगर, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, सिरसा और पंचकूला में स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा गुरुग्राम में सभी कंपनियों ने बारिश को लेकर अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया है। 

गुरुग्राम में फ्लाईओवर में रिसाव

गुरुग्राम में तेज बारिश के कारण फ्लाईओवर में रिसाव हो गया, जिसमें सिग्नेचर टॉवर चौक अंडरपास पानी से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार शाम से पुराने रेलवे पुल को भी बंद कर दिया गया है। 

18 जिलों में अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद,करनाल, जींद, भिवानी, यमुनानगर, अंबाला, पलवल, गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में भारी बारिश हो सकती है। 

किसानों की फसल हुई तबाह

भारी बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे 40 हजार किसानों की करीब ढाई लाख एकड़ से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पुलिस और अधिकारियों को मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश जारी किए है। इसके अलावा 5 सितंबर तक कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिए है।

Hindi News / National News / Heavy Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; 5 जिलों में स्कूल की छुट्टियां

ट्रेंडिंग वीडियो